काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
पिकनिक
पिकनिक में आनंद है, मस्ती का है राज।
जाता पिकनिक के लिए, सरा लोक समाज।।
घूम – घूम कर देखते, सुंदर- सुंदर दृश्य।
परम रम्य प्रिय क्षेत्र में, करते हैं सब नृत्य।।
जंगल और पहाड़ का, लेते सब आनंद।
झरने- झील- नदी सभी, में है परमानंद।।
तरह – तरह के वृक्ष सब, भरते हैं मुस्कान।
सुरभित पुष्पों पर सहज, हर मानव का ध्यान।।
खाना बनता प्रेम से, छप्पन व्यंजन भोग।
बैठ सस्नेह समूह में, खाते हैं सब लोग।।
हँसते- गाते हैं सभी, रहते हर क्षण मस्त।
जीवन के इस सुखद पल, में हर दुखड़ा त्रस्त।।
पिकनिक मोहक अति मृदुल, मन में हर्षोल्लास।
खेल-खेल में जिंदगी, का होता अहसास।।
पिकनिक की संस्कृति अमर, सदा चिरंतन नव्य।
मौका कभी निकालकर, करो पर्यटन भव्य।।






