काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
समय की धारा
समय चल रहा है,
समय बह रहा है,
समय खुद फिजा में,
मचल नित रहा है।
करे कालकवलित,
सदा यह प्रफुल्लित,
नहीं दर्द इसको,
प्रसन्नम अचिंतित।
सदा यह प्रवाहित,
जगत यह प्रभावित,
समय चक्र देखो,
सकल लोक शासित।
सतत चला करता,
कहीं नहीं रुकता,
सुख- दुख को देता,
वह आगे बढ़ता।
त्रेता में रामा,
द्वापर में कान्हा,
पुण्य- पाप का लेखा,
समय सदा रखता।







