प्रो. डॉ.मंजू वर्मा
(रिटायर्ड प्रोफेसर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़)
आगरा का ताजमहल!
आगरा के ताजमहल में
बेगम की कब्र को देखकर
मन में एक हूक सी उठी
दिल ने एक लंबी आह भरी
क्या हर मुहब्बत का
यही अंज़ाम होगा……
…….. नहीं तो,
तुमने कहा था!
हम साथ जीयेंगे,
साथ मरेंगे
सात जन्मों तक इश्क़ करेंगे
मुहब्बत के नये तराने गढ़ेंगे!
आज दिल में यही कसक
रह-रह कर उठती है
ऐसे क्यों हम जुदा हुये
ना साथ जिये,
ना साथ मरे
दिल में छुपा अक्स,
अश्क बनकर बहता रहा
तुम ख़्वाब बनकर रह गये
जिसे मैं पलकों पर सजाए रह गई
और फ़िर….,,,
शाहजहां की
तन्हाईयां याद आईं
अपने दर्द-ए-मुहब्बत का
अहसास हुआ…..
….. कि आगरा का ताजमहल
सामने खड़ा नज़र आया!!
यह कविता मेरे काव्य संग्रह ” हम फिर मिलेंगे ” में संकलित की गई है।







