प्रस्तुति सुधा गोयल
चंदा मामा टूर के नाम चंद शब्द
सुप्रसिद्ध गजलकार, बुलंदप्रभा के मुख्य संपादक तथा कई पुस्तकों के प्रणेता आदरणीय रमेश प्रसून जी ने अपनी सद्ध प्रकाशित पुस्तक बाल कविता संग्रह “चंदा मामा टूर के”मुझे भेंट की। आपका हार्दिक आभार। सबसे पहले ध्यान शीर्षक ने आकर्षित किया कि यदि चंदा मामा टूर के हैं तो उनके पास ऐसा क्या क्या है जो दर्शनीय, पठनीय और कथनीय है।
पृष्ठ दर पृष्ठ पलटती रही और भाव विभोर होती रही। मुझे लगा कि यह किताब मेरे हाथ में क्या कर रही है?इसे तो बच्चों के स्कूल बैग में होना चाहिए।और मुख्य बात की चंदा मामा को टूर पर नहीं भेजा है बल्कि अब चंदामामा टूरिस्ट प्लेस हैं।अब वहां चरखा चलाती वृद्धा नहीं है,चांद में दाग भी नहीं है, बल्कि बहुत सारी खूबियां हैं जिन्हें पढ़कर ही जाना जा सकता है। प्रसून जी बता रहे हैं
चंदामामा दूर के
श्रद्धा से भरपूर के
अंतरिक्ष में हैं नामित
मां वाणी के नूर से।
आइए एक कदम और बढ़ाएं –
प्रधानमंत्री जी कहें
इन्हें कहो अब टूर के
सर्व प्रथम यान पंहुचा
दक्षिण ध्रुव पर दूर के
*****************
विक्रम लैंडर उतरा तब
उनके घर को घूर के
खेल ढ़ूंढ़ मोबाइल पर
बच्चे खेलें दूर के
“चंदामामा टूर के”कथन के आधार पर
चतुष्पदियों को सृजित करना भी इतना आसान नहीं है। प्रसून जी ने स्वंय इसका जिक्र किया है। वे कवि हैं और उनका शब्द भंडार अकूत है।यह उसी का परिणाम है।
पुस्तक का चित्र आकर्षित करता है और पृष्ठ दर पृष्ठ चतुष्पदियां अपनी छाप छोड़ती हैं। कहीं कुछ नये प्रतिमान गढ़ें हैं पर उनका उत्तर सरल भाषा में उसी पृष्ठ पर समझा दिया है।यह रचनाकार की दूरदृष्टिता है।एक पृष्ठ पर एक चतुष्पदी का होना इसे खास बनाता है।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के सोहनलाल द्विवेदी बाल साहित्य सम्मान से आपकी बाल कविता संग्रह “






