संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
27 जुलाई – हरतालिका तीज पर विशेष
हरतालिका तीज हैं त्यौहार…!
हरतालिका तीज हैं एक महत्वपूर्ण त्यौहार,
हरियाली तीज या ‘सिंधारा तीज’ व्यवहार।
‘शिव और देवी पार्वती’ के हो अटूट संबंध,
उनका ‘दिव्य मिलन’ हैं पौराणिक अनुबंध।
सुखी और सामंजस्यपूर्ण ‘वैवाहिक’ जीवन,
देवी पार्वती का ‘आशीर्वाद’ ले होती खैवन।
अपने पति के लिए ‘निर्जला व्रत’ हैं अवसर,
महिलाओं की मंगलकामनाएँ करती असर।
‘सूर्योदय’ से पहले होती है व्रत की शुरुआत,
महिलाएं सुंदर वस्त्र धारण कर बनती बात।
बालू या मिट्टी से शिवलिंग बना करती पूजा,
देवी पार्वती की प्रतिमा संग नहीं कोई दूजा।
इस पूजा में फल-फूल, धूप-दीप और मिठाई,
करें शिव-पार्वती को समर्पित न हो कठिनाई।
करती लंबी उम्र और सुख-समृद्धि हेतू खास,
गाएं तीज गीत व रतजगा सुन्दर हो एहसास।






