हरी राम यादव, बनघुसरा, अयोध्या।
देश के मजबूर किसान
दर दर मारे मारे फिर रहे,
देश के मजबूर किसान।
दिवास्वप्न दिखाने वाले,
चढि चढि घूम रहे विमान।
चढि चढि घूम रहे विमान,
कान हरी तनिक न दे रहे।
लाइन में खडा़ बेचारा किसान,
चाहे जितना दुःख सहे।
बोरी दो चार उन्हें बस चाहिए,
नहीं चाहिए उन्हें भर गोदाम।
उनकी जरूरत पूरी कर दो,
उन्हें और भी है खेती में काम।






