प्रेम पच्चीसा,,,(भाग 4)

Spread the love

 

राजेंद्र रंजन गायकवाड़

सेवानिवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 

 

 

 

प्रेम पच्चीसा,,,(भाग 4)

 

रोहन, कवि, अपनी कविताओं के दम पर शहर में ख्याति प्राप्त कर चुका था। उसकी रचनाएँ लोगों के दिलों को छूती थीं और उसका सपना था कि वह एक दिन इतना बड़ा कवि बने कि उसकी कविताएँ हर घर में गूँजें। आज उसका सपना पूरा हो गया। साथ ही दीपा को भूल कर रोहन दिल माया पर आ गया था जो एक साधारण-सी लेकिन संवेदनशील घरेलू लड़की थी। माया को रोहन की कविताएँ बहुत पसंद थीं और वह अक्सर उसकी काव्य सभाओं में चुपके से आकर कोने में बैठकर सुनती थी। रोहन की आँखें हर महफ़िल माया को ही खोजतीं ।

 

रोहन ने ठान लिया था कि वह माया से शादी करेगा लेकिन इसके लिए उसे अपने करियर / भविष्य को और ऊँचाइयों तक ले जाना होगा। उसने दिन-रात मेहनत की और रोहन का दूसरा कविता संग्रह मुक्ताकाश प्रकाशित होने पर, राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से राजधानी में विमोचित हुआ..,जिस से रोहन नाम समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर देशभर में फैल गया। एक दिन, शाम को रवींद्र भवन में भव्य काव्य सभा के बाद, उसने माया के सामने अपने दिल की बात रखी। माया, हमेशा से रोहन की सादगी और ज़ुनून की कायल थी ने तत्काल हाँ कह दी। माया इसी पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी। दोनों की शादी एक सादे लेकिन ख़ूबसूरत समारोह में हुई, जहाँ रोहन ने मित्रों को प्रीति भोज खिला कर माया की सादगी और ख़ूबसूरती को लेकर लिखी एक खास कविता पढ़ी, जिसे सभी को भावुक हुए और माया की आँखों में प्रेम जल छलछला आया ।

 

उधर, दीपा की ज़िंदगी एक अलग मोड़ पर किंकर्तव्य-विमूढ़ खड़ी थी। रमेश के साथ उसकी शादी शुरू से ही तनावपूर्ण रही थी। रमेश का स्वभाव दीपा की स्वतंत्र आत्मा को रेशमी धागों से बाँधने वाला था। दीपा, एक स्वतंत्र विचारों वाली महिला थी ने आख़िरकार फैसला किया कि वह इस दिखावटी रिश्ते को और नहीं निभा सकती। बिना अपने घर वालों और दोस्तों को बताएं, रमेश से तलाक ले लिया साथ ही दीपा ने ज़िन्दगी भर अकेले रहने का फ़ैसला किया। उसने एक छोटा-सा घर किराए पर लिया और अपनी ज़िंदगी को नए सिरे से एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बनकर ज़ीना शुरू किया। यूं तो, दीपा को लिखने का शौक था और वह कभी स्वतंत्र पत्रकार भी रही थी, अपनी भावनाओं और बीती ज़िंदगी के उतार – चढ़ाव को डायरी में उतारने लगी। धीरे-धीरे, उसकी डायरी के पन्ने एक कहानी का रूप लेने लगे। कहानी के हर पन्ने पर रोहन का हसीं चेहरा दीपा फ़ील करती थी ।

 

एक दिन, रोहन की काव्य गोष्ठी में दीपा की मुलाक़ात माया से रोहन ने करवाई, माया अब रोहन की पत्नी थी। धीरे -धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। माया ने दीपा को रोहन की काव्य गोष्ठी में आमंत्रित किया जहाँ दीपा की मुलाकात रोहन से दुबारा हुई। रोहन ने दीपा की डायरी पढ़ी और उसकी लेखन शैली से प्रभावित हुआ। उसने दीपा को प्रोत्साहित किया कि वह अपनी कहानियाँ प्रकाशित करे। दीपा जो पहले अपनी काबिलियत पर शक करती थी, अब आत्मविश्वास से भर उठी।

 

समय के साथ, दीपा ने अपनी पहली किताब अनकहे रिश्ते प्रकाशित की जो एक आत्मकथात्मक उपन्यास था। उसकी किताब को लोगों ने खूब सराहा, और वह एक उभरती हुई लेखिका के रूप में जानी जाने लगी। दीपा ने अपनी आजादी को गले लगाया और फैसला किया कि वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जिएगी। उधर, रोहन और माया एक-दूसरे के सहारे अपनी कला को और निखारते रहे।

क्रमशः

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)