संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
चुनावी ‘कल्पनाएं’ उड़ान भरती…!
चुनावी मौसम में ‘कल्पनाएं’ उड़ान भरती,
राजनीति को तालियों की जरूरत पड़ती।
हनुमानजी पहले ‘अंतरिक्ष यात्री’ हो जाते,
न्यूटन,आर्मस्ट्रांग स्वयं को बेरोजगार पाते।
कहे अनुराग आस्था के हम भी तो हैं धनी,
अंतरिक्ष यात्रा वैज्ञानिक इतिहास न फनी।
ना ऑक्सीजन,स्पेससूट ना रॉकेट साइंस,
उन्हें प्रचार हेतू चाहिए कुछ फनी लाइंस।
बयानों की तो जन्म-दाता ही है राजनीति,
बच्चों सही जवाब देने से ही मिलेगी गति।
तुम्हें किताबों में जो लिखा है वो ही पढ़ना,
कट जाए नंबर मास्टरजी से नहीं झगड़ना।
(संदर्भ-हनुमानजी पहले अंतरिक्ष यात्री थे।)






