विरेन्द्र जैन (माहिर) वड़ोदरा, गुजरात।
पर्युषण पर्व/दसलक्षण धर्म
कर्मों की निर्जरा हेतु हम भाव विशुद्ध बनाएं,
दस धर्मों को नित पालन कर आत्म पर्याय बनाएं!!
उत्तम क्षमा धर्म पावन कर शत्रु को मित्र बनाना,
उत्तम मार्दव धर्म के द्वारा विनय भाव अपनाना,
उत्तम आर्जव धर्म धारकर मन को सरल बनाएं,
दस धर्मों को नित पालन कर आत्म पर्याय बनाएं!!
उत्तम शौच धर्म मन वच तन को भी शुद्ध बनाता,
उत्तम सत्य धर्म का सेवन वचनसिद्धि कराता,
उत्तम संयम धर्म के द्वारा जीवन उच्च बनाएं ,
दस धर्मों को नित पालन कर आत्म पर्याय बनाएं!!
उत्तम तपो धर्म से कुछ तप की शिक्षा मिलती है,
उत्तम त्याग धर्म से मन की ज्ञानकली खिलती है,
उत्तम आकिंचन्य धर्म परिग्रह का त्याग कराता,
उत्तम ब्रम्हचर्य पालकर श्रावक शीलव्रती बन जाता!!
कर्मों की निर्जरा हेतु हम भाव विशुद्ध बनाएं,
दस धर्मों को नित पालन कर आत्म पर्याय बनाएं!!






