काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
आत्म निरीक्षण
अपना हो निर्माण समुच्चय।
खुद का देखो केवल अभिनय।।
अपना करो सदा विश्लेषण।
सुंदर कृत्यों का सम्प्रेषण ।।
जागरूक हो बढ़ते रहना।
अपना मंथन करते चलना।।
कदम बढ़े नित फूँक- फूँक कर।
संवर्धन हो सहज निरंतर।।
जो अपना चिंतन करता है।
अच्छे का वंदन करता है।।
शाकाहारी बन चलता है।
आत्म भूमि पर वह पलता है।।
जो भी खोजे अपनी गलती।
उसकी शोभा स्वयं निखरती।।
पछताता जो गलत काम पर।
चमके मोहर उसी नाम पर।।
राष्ट्रीय खेल दिवस
जिंदगी महत्वपूर्ण खेलते सदा चलो।
खेल योग सूत्र है प्रयास से स्वयं फलो ।
आसमान के तले सदैव खेल खेलना।
शक्ति को संवारते सदा इसे निखारना।
मूल्य खेल का सदा इसे कभी न छोड़ना।
सोचते सदा चलो कभी न भाव तोड़ना।
खेल में उमंग जोश संतुलन बना रहे।
सुष्ठ- पुष्ट हो शरीर स्वस्थ भावना बहे।
जीतते इनाम को बढ़ो कभी नहीं रुको।
वीरता बनी रहे अधीर हो नहीं झुको।
सत्य स्नेह खेल से रखा करो बढ़ा करो।
खेल जंग भूमि को संवारते चढ़ा करो।
स्तुत्य खेल रंजनीय मानसिक विकास का।
रोशनी सदैव खेल दे समूल न्यास का।
खेल भावना अमी इसे सदा जगाइये।
खेल दिव्य ज्ञान पर्व उत्स को मनाइये।






