संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
5 सितंबर : शिक्षक दिवस पर विशेष-
शिक्षा का प्यारा-सा अनुबंध…!
शिक्षक दिवस एवं ‘गुरु-शिष्य’ संबंध,
शिक्षा के क्षेत्र का प्यारा-सा अनुबंध।
पुरानी पीढ़ी ‘यादों की पोटली’ खोलें,
नई को नवाचार का पाठ पढ़ने बोले।
यादें गुरुस्थानों व आश्रमों से गुजरती,
जहां पग-पग इन ‘रिश्तों’ से महकती।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मदिन,
इस दिन की महत्ता गरिमा अनगिन।
कई अर्थो में घर-समाज एवं देशहित,
सरोकारों से वाबस्ता ना होते अहित।
शिक्षक ज्ञान व मार्गदर्शन करें प्रदान,
शिष्य श्रद्धा-समर्पण भाव मिले ज्ञान।
सीखने के भावों से ज्ञान ‘ग्रहण’ करों,
शिष्य अपने अनुभव को साझा करों।
पुरातन सनातन परंपरा होवे अनवरत,
नैतिक मूल्यों से शिष्य हो रहें समरस।
जीवन के सही ‘मार्ग’ चलने को प्रेरित,
‘शिष्य गुरु प्रति पूर्ण सम्मान उद्वेलित।






