डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
विश्व साक्षरता दिवस
विश्व चले जब बनकर साक्षर।
मधुरिम बोली मृदुमय आख़र।।
धरती पर शिक्षा का मेला।
देखो साक्षरता का खेला।।
साक्षरता के दीप जले जब।
अनुपम मोहक द्वीप दिखे तब।।
सहज ज्ञान का सावन आता।
श्याम सलोना भव बन जाता।।
छंटती निशा दिवा मन होता।
अंधकार अपना सब खोता।।
आलोकित जगती होती है।
धरणी हरित बीज बोती है।।
साक्षरता में सुखद बहारें।
अक्षरहीन मनुज सब हारें।।
स्वयं निरक्षर पशुवत होता।
खाना खा कर केवल सोता।।







