संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
चेहरे पढ़िए जो हैं उदास…!
हर एक रिश्ते में रहने दो ये विश्वास,
हर वक़्त ज़ुबाँ पर रहने दो मिठास।
यह ‘जीवन’ चलता रहता हैं निरंतर,
यादों की गहराई में खूब हैं समुन्दर।
कभी सोचा ‘खट्टी-मीठी’ यादें कुरेदें,
जिंदगी को कुछ इस तरह से सहेज़े।
अच्छाई जिंदा रहें बुराई भूली जाए,
यादों के सफर में सब खिलखिलाएं।
ज़िंदगी जीने का यहीं सही अन्दाज,
करिए उन्हें मन से क्षमा नज़रन्दाज़।
वह चेहरे पढ़िए जो हो रहें हैं उदास,
खुशियाँ भरें जीवन में यहीं हैं खास।






