साहित्यकार डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
“दोहे”
मानव योनि जिसे मिले, वही श्रेष्ठ अभिजात।
उत्तम कर्म किया करे, कभी नहीं आघात।।
मानव में भी उच्च है, ब्राह्मण वर्ण सुजान।
ब्रह्मशक्ति सम्पन्न वह, पाता जग में मान।।
ब्राह्मण दृष्टि महान है, परम पवित्र प्रवृत्ति।
इसके आगे कुछ नहीं, सकल जगत-संपत्ति।।
जो ब्राह्मण को जानता, वहीं एक विद्वान।
ब्राह्मण बिन संसार जिमि, ईधन बिना विमान।।
मूल्यवान ब्राह्मण सदा, सर्व श्रेष्ठ यह रत्न।।
ब्राह्मण बनने लिए, करते रहो प्रयत्न।।
ब्राह्मण शुद्ध विचार प्रिय, यह समाज का स्तंभ।
दूर-दूर तक है नहीं, इसमें ईर्ष्या-दम्भ।।
“सुन्दरी सवैया”
निज आतम में खुद झाँक सखे सुधरो खुद ही जगती बन जाना।
मत आत्म प्रशस्ति करो अपनी खुद को अति सुन्दर स्वच्छ बनाना।
उर साफ रखो कपटी न बनो मन मन्दिर को प्रिय नित्य सजाना।
रचना करना खुद की प्रिय रे अति मस्त रहा कर शंख बजाना।
“दुर्मिल सवैया”
सच में बतला दिल से प्रिय रे कुछ बात छिपाय नहीं रखना।
रहना दिल खोल सदा सखि रे प्रिय प्रीति बनी सदा हँसना।
तुम हो अभिजात सुजात सुखांत महान विराट नदी बनना।
तुम सत्य स्वरूप अनूप विशाल महातम दिव्य सदा मगना।
नित प्यार किया करती दिल से मन से तुम कष्ट सदा हरती।
सच में तुम याद किया करती चिर भावुक हो मन में रहती।
तुम प्रेम अनंत अपार सुधा अति उत्तम मोहक सी लगती।
तुम सावन पावन मौसम हो ऋतु उर्मिल भव्य बनी रहती।
काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र वाराणसी।








