चिट्ठी

Spread the love

डॉ. सत्यवान सौरभ, हिसार, हरियाणा।

(बाल काव्य संग्रह  “प्रज्ञान” से साभार।)

चिट्ठी

(बाल कविता)

 

चिट्ठी जब-जब आती है,

अलग सूचना लाती है।

 

चिट्ठी में सुख दुःख की बातें,

प्यार भरी इसमें सौगातें।

जहाज़, रेल, बस, नाव से,

मीलों तय कर आती है।

चिट्ठी जब-जब आती है।।

 

आता डाकिया घर के द्वार,

भरकर लिफ़ाफ़े में प्यार।

छोटे से कागज़ में लिपटी,

सन्देश नया सुनाती है।

चिट्ठी जब-जब आती है।।

 

चिट्ठी एक सुन्दर उपहार,

जोड़े सबके दिल के तार।

करके दुनिया भर की सैर,

बिना पैर चली आती है।

चिट्ठी जब-जब आती है।।

 

चिट्ठी में फरमाईश है,

रिश्तों की आजमाईश है।

हाल चाल कीबात पूछती,

प्रेम भाव सिखलाती है।

चिट्ठी जब-जब आती है।।

 

-डॉ. सत्यवान सौरभ

(बाल काव्य संग्रह ” *प्रज्ञान* ” से साभार।)

  • Related Posts

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    मध्यस्थता

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    • By User
    • November 1, 2026
    • 8 views
    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 1, 2026
    • 17 views
    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    • By User
    • November 1, 2026
    • 11 views
    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 10 views
    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।