लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)
आलेख
“”””””‘”””””
हर पल गमगीन होती जिंदगी में, कुछ खुशियों के पल हमें ढूंढना होता हैं ।
हम जो सोचते हैं, उसे करने के लिए हममें इच्छा शक्ति होनी चाहिए।
अपनी मौजों में रहना अर्थात अपनी सोच से जीवन को व्यवस्थित करना, जीने की कला का निर्माण करना। अपनी पसंद_ ख्वाहिश के लिए जीना। गमगीन माहौल से निकलना और हर पल को आनंदित बनाने की कोशिश करना। दुख- शोक, चिंता- दर्द, तकलीफ- समस्याओं और चिंता से मुक्त जीवन जीना। अपने मनोबल से उदासी को हरा देना। मन- मस्तिष्क में स्वस्थ विचारों काे प्रवाहित करना। रूढ़िवादी मानसिकता से निकलना। सांसारिक जीवन की थकान उदासी- आलस्य और अकर्मण्यता की अवस्था से ऊपर उठना। प्रेम के एहसास से भर जाना। इस सृष्टि की खूबसूरती को देखना, महसूस करना और अपने ख्वाबों को हकीकत में बदल लेने का जज्बा उत्पन्न करना खुद में। लोगों की ताना- क्रोध, छल- दुर्व्यवहार से प्रभावी न होना और अपनी राह चलकर मंजिल का पता ढूंढ लेना। खुद को निखारना और कठिन मेहनत कर अपने अनुसार जीने व्यतीत करना।
जब शारीरिक- मानसिक कष्ट हो तो दुनिया की हर खुशियां एक तरफ हो जाती हैं। पूरा ध्यान उस दर्द में ही रहता हैं।जब तक स्वस्थ हैं इस तन और मन का महत्व हैं। जैस ही हम किसी भी दृष्टि से कमजोर होते हैं सबसे पहले हीन भाव से भर जाते हैं। इसलिए बेवजह की बातों से दूर रहिए। चुनौतियों का सामना करने के लिए कुछ सार्थक उद्देश्य रखिए, जो आपके चरित्र निर्माण में सहयोगी हो। हर पल गमगीन होती जिंदगी में, कुछ खुशियों के पल हमें ढूंढना होता हैं।
अगर हम-हर पल दर्द में रहें, जीवन में कोई चाह ना हो उम्मीद ना हो, साथ ना हो, तो यह जीवन मौत से भी भयानक प्रतीत होता हैं। वैसे तो सुखी जीने की चाह सभी को होती हैं उसके लिए हमें प्रयास करना होता हैं। हम जो सोचते हैं, उसे करने के लिए हममें इच्छा शक्ति होनी चाहिए। संकल्प के साथ हर कार्य को पूरा करना जरूरी होता हैं। मुसीबतें हमें कमजोर बनाती हैं। जीवन के हर पग पर हमें ना जाने कितनी ही बार गिरना- संभालना होता हैं। हिम्मत रखिए और अपने कर्मपथ पर चलते रहिए। जीवन के हर क्षेत्र में हम लोगों के सहयोगी बनें, बिना किसी स्वार्थ के। जीवन में कुछ कार्य बिना किसी उम्मीद के औरों की भलाई के लिए करते हैं तब भी हममें आंतरिक ऊर्जा मिलती हैं।
वैसे तो हम खुद के विकास के लिए बहुत भागते- दौड़ते और प्रयास करते हैं फिर भी जीवन से कभी संतुष्ट नहीं हो पाते। कुछ पल के सेवा कार्य से आत्मिक खुशी मिलती हैं जरूरत हैं महसूस करने। भौतिक दुनिया हमें सिर्फ भटकाती हैं, जिसमें जितना डूबते हैं उतने ही दुखी होते हैं। जो कार्य हम मन की शांति के लिए करते हैं उसमें आनंदित होते हैं।अगर प्रेम, लगन, उत्साह और चाहत मिल जाए तो कोई भी कार्य आसान हो जाता हैं। हमें जीवन की इस तनाव भरे माहौल से धोखे- झूठ षड्यंत्र के इस वातावरण से निकलने के लिए अपनी अंतर्मन से उस तत्व को ढूंढना पड़ेगा, जिसके रहने से हम सुकून प्राप्त कर सके।
जीवन के हर क्षेत्र में अलग माहौल मिलते हैं। परेशानियों से विचलित होने, घबराने और डरने की बजाएं उसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। कई बार हम अपने डर की वजह से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में पीछे हो जाते हैं। जब हम हर बात पर अपने आप को दुखी करते है, लोगों की बातों को दिल में रखते हैं और मन ही मन घुटते रहते हैं तो हमारा यह शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता हैं इसलिए जो उचित हैं उस पर ध्यान एकाग्र करें।
अपने आप में आप में रहने का अर्थ हैं- व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना। खुद के प्रति जिम्मेदारी जब निभाते हैं तो हमें समझ आता हैं कि- संघर्ष के पथ की कोई सीमा नहीं हैं, जो जितना ज्यादा कष्ट सहते हैं उसमें उतने अनुभव और कार्य करने की क्षमता का निर्माण होता हैं। कभी किसी बात से निराश मत रहिए।
अपनी पसंद नापसंद का ध्यान रखते हुए सही दिशा का चयन किजिए। अपनी आंतरिक प्रेरणा के अनुसार कार्य किजिए।संतुष्ट जीवन के लिए हमें नियमित साधना की जरूरत होती हैं।
याद रखिए ! अपने हैं तो जीवन की हर खुशियां हैं।रिश्तों से अलग जिंदगी की कल्पना हम नहीं कर सकतें। साथ रहने उसे निभाने और मिठास बनाएं रखने के लिए सहनशील होना जरूरी हैं। सांसारिक जीवन में हर कदम पर दुविधा जन्म लेती हैं। हर पल सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ना होता हैं। परिवार ही जीवन के हर सफर में हमारी ताकत हैं। रिश्ते के प्रति हमेशा निश्चल रहिए। आत्मीय जन ही हैं जो हमारी बेरंग जीवन में खुशियों के रंग भरते हैं। भौतिक सुख- सुविधाओं के बीच जिंदगी को इतना व्यस्त मत करिए की भूल जाएं- जो हमारे साथ हर पल हैं वे हमारी बर्ताव से दुखी हैं। जिन्होंने हमें जिंदगी दी हैं उनका सम्मान आशीर्वाद और प्रेम हमेशा मिलता रहे यह कोशिश किजिए।
बस जो आपको करना हैं उस पर ध्यान दिजिए। बेवजह की बातों का और लोगों की चिंता पालकर मत रखिए। हर पल ताजगी से भरा मन, उत्साहित-सक्रिय और उम्मीद से भरा हो उसके लिए- मन को शांत रखिए, पवित्र भाव, दुश्मनी से बचिए, किसी से तुलना- ईर्ष्या मत किजिए। अपने हिस्से की कमाई का ही उपयोग करिए। लालच मत किजिए बस मेहनत करिए।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””






