डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी।
विश्व पशु कल्याण दिवस
पशु- पक्षी पर दया भाव हो।
ममता का अक्षय प्रभाव हो।।
इन्हें देख कर खुशी मनाना।
गाते जाना मोहक गाना।।
करुणा रस हरदम टपकाना।
कुछ ही सही किन्तु दो दाना।।
पानी दे कर प्यास बुझाना।
स्नेह भाव दे नित सहलाना।।
इनको अपना मित्र समझना।
अपनी भाषा में कुछ कहना।।
दया भाव का परिचय देना।
देना कुछ तो अंश चबेना।।
संरक्षण का पाठ पढो अब।
बन जाओगे तुम मानव तब।।
इनको मन से हृदय लगाना।
पशु -मैत्री -संस्कृति बन जाना।।
मनोवृत्ति को सहज बनाना।
पशुओं के प्रति प्रेम जगाना।।
मानव बनने का शुभ लक्षण।
पशु प्राणी का सदा सुरक्षण।।






