संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
अनदेखी की तड़प…!
एक बार अनजाने में अनदेखी हुई तो तड़प गए,
स्वरदूत में घुसने वाले शख्स से तुलना कर गए।
यूं तो पचासों बार हमें ‘अनदेखा’ कर बाहर गए,
आपत्ति तो हम उठाते हम तो ‘मुलाज़ा’ कर गए।
अभी-भी परिपक्वताओं का बहुत लंबा है सफर,
जाने राह में किस-किससे मुलाक़ात के अवसर।
कई बार कर चुके हैं आगाह ना लग जाए ठोकर,
यारियां तो चलती रहेंगी! रिश्ता बचाना देखकर।






