प्रतिभा चालीसा

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

                 प्रतिभा चालीसा

                           दोहा

प्रतिभा से सबकुछ बढ़े, ज्ञान ध्यान सम्मान।

प्रतिभा जिसके पास है, वही बड़ा धनवान।।

प्रतिभा से कौशल बढ़े, हो अनुदिन उत्थान।

जिसमें अंतर्निहित यह, बनता वही महान।।

             चौपाई

प्रतिभा में है शक्ति निराली।

सर्वोत्तम प्रिय बौद्धिक प्याली।।

इसमें ज्ञान भरा रहता है।

अमृत रस हर क्षण बहता है।।

प्रतिभा से क्षमता आती है।

योग्य बनाती दिख जाती है।।

लिखती यह उत्कृष्ट कहानी।

जन्मजात गुण की यह रानी।।

विकसित होती अभ्यासों से।

सदा चमाचम सुप्रयासों से।।

लक्ष्य दिखाती यह रहती है।

सपने पूरे नित करती है।।

इसकी भाषा में विराटता।

बनी हुई है शुभ सुभाषिता।।

पंखें हैं इसकी बाहों में।

कमल कुंज इसकी राहों में।।

अग्रगामिनी निर्मल सरिता।

सर्व क्षेत्र की स्वामिनि सविता।।

निर्विकार साकार सम्पदा।

सृष्टि रचयिता सुकृति सर्वदा।।

प्रतिभा से पुरुषत्व निखरता।

सभी रसों का राज विचरता।।

दैहिक दैविक भौतिक जगती।

खुश लगती जिमि पावन धरती।।

आसमान का तरा मंडल।

प्रतिभायुक्त सकल भू – मंडल।।

दशो दिशाओं की आभाएँ।

प्रतिभा से सबकी शोभाएँ।।

इस पर सबकी आस टिकी है।

मानव संस्कृति सदा झुकी है।।

जो भी इसका स्वागत करता।

उसके दिल में ज्ञान उमड़ता।।

प्रतिभा जिसके पास नहीं है।

उसकी कीमत नहीं कहीं है।।

रोता रहता वह आजीवन।

कभी न देखे वह सुंदर वन।।

प्रतिभा से ही प्रीति जिसे है।

मिलता नित सम्मान उसे है।।

प्रतिभा में कंचन – हीरा है।

हरती स्नेहिल की पीरा है।।

                         “नया अध्याय” समाचार पत्र

 

                    दोहा

प्रतिभा की सम्पन्नता, से मानव खुशहाल।

उन्नति कर आगे बढ़े, देखे सहज सुकाल।।

                   इति प्रतिभा चालीसा

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)