कवि रत्न डॉ. रामबली मिश्र वाराणसी।
गरीबों का जीवन। (कहानी)
मेरे गांव का रघुनाथ शोषणकारी दुष्प्रवृत्ति का दंश झेलता हुआ आज बारिश के मौसम में भींगते हुए नंगे पांव एक निरीह मनुष्य की शक्ल में दौड़ते हुए भागे जा रहा था।मेरी नजर पड़ गयी।मैं उसे अपलक निहारता रहा।उसकी दैन्य दशा को देख मेरा चित्त विचलित हो गया।मैं सोचता रहा,’अखिर यह भी एक इंसान है।एक मनुष्य की तरह इसे भी जीने का हक है।फिर यह ऐसी लानत क्यों झेल रहा है?इसकी विवशता का क्या कारण हो सकता है।मैं घोर चिंता के सागर में डूबने -उतराने लगा।’
आखिर मुझसे नहीं रहा गया।मैं पूछ बैठा -“मित्र!कहाँ घर है?और कहाँ जा रहे हो?
उस आदमी ने लड़खड़ाती हुई आवाज में कहा-“मेरे गांव का दबंग ठाकुर शिवजीत सिंह है जिससे मैंने व्याज पर कुछ उधार पैसे लिए थे किंतु मालीहालत ठीक न होने के कारण समय से लौटा न सका।अब वह धमकियां दे रहा है कि एक सप्ताह के भीतर यदि तुम सारे पैसे नहीं लौटाते हो तो मैं तुम्हें मार डालूंगा।मैं बहुत दुखी हूँ और काम की तलाश में जा रहा हूं लेकिन निश्चित नहीं है कि काम मिल ही जाएगा।दो दिन से मेरे बच्चे भूखे हैं और पत्नी बीमार है जिसके इलाज तक के लिए पैसे नहीं हैं।क्या करूं,बहुत लाचार हूँ,विवश हूँ।इस संकट की बेला में कुछ सोच नहीं पा रहा हूँ।”
मैं स्तब्ध था।किंकर्तव्यविमूढ़ था।समाज के दरिंदों पर क्रोध आ रहा था।धनलोलुपता के दुष्चक्र पर चक्रसुदर्शन चलाने की बात याद आने लगी।लगा अब फिर से कृष्णावतार होना चाहिए।लोभी दैत्यों को कुचलना अपरिहार्य हो गया है पर कैसे।यह यक्ष प्रश्नन आज भी यथावत है। क्या गरीबी नहीं समाप्त होगी और क्या गरीबों का जीवन ऐसे ही चलता रहेगा? इसका समाधान चाहिए।
यह कहानी गरीबी और शोषण की वास्तविक तस्वीर पेश करती है। यह दिखाती है कि कैसे गरीब लोगों को शोषणकारी लोगों द्वारा दबाया जाता है और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूर किया जाता है।
इस कहानी में रघुनाथ की स्थिति बहुत ही दयनीय है। वह गरीबी और शोषण के कारण अपने परिवार का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहा है, और उसके पास अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं।
यह कहानी हमें सोचने पर मजबूर करती है कि गरीबी को कैसे समाप्त किया जा सकता है और गरीबों के जीवन को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। यह हमें समाज में शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है।
कवि रत्न डॉ. रामबली मिश्र जी की यह रचना बहुत ही प्रभावशाली है और हमें गरीबी और शोषण के मुद्दे पर ध्यान देने के लिए मजबूर करती है।
अंतरराष्ट्रीय साहित्य समीक्षा








