लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी, नवापारा राजिम
रायपुर(छ. ग.)
प्रेरक विचार
“”””””””””””””””
खुशियों के दीप
“”””””””””””””””””””
बरसों से काम कर रहे रामू काका ने अपनी मालकिन नंदनी से कहा-बेटी दीवाली को कुछ दिन ही बचे हैं अभी तक आपने घर कीसाफ-सफाई के बारे में कुछ नही बताया। इसबार हम लोग दीवाली गाँव जाकर मनाएंगे बहुत दिन से मेरी बेटी जिद कर रही हैं दादी के पास जाना हैं। दीवाली का नाम सुनकर नंदनी एकदम चुप हो गई उसके सामने बेटे का चेहरा घूम गया,काका ने कहा- क्या हुआ बेटी क्या सोच रही हो बताओ तो सफाई शुरू करू? नंदनी ने कहा- नहीं रहने दो जरूरी नहीं घर की सफाई तो रोज कर ही रहे हो ज्यादा कुछ नहीं करना।
आज एक साल होने को हैं पता ही नहीं चला? वह सोच रही थी काश ! बेटा स्वस्थ होता। वह न तो चल पात हैं, न कुछ बोलता हैं बस एकदम सहमा सा रहता हैं।
अपने बेटे मोनू के पास गई और जाकर बैठ गई, और उसे ध्यान से देखने लगी वह सोया था। थोड़ी देर बाद जागने पर माँ को देखा और कहा- पिताजी नही आए तब उसने बताया ऑफिस में काम ज्यादा हैं तो देर से ही आएंगे। काम तो रोज रहता हैं आज कुछ खास है क्या? तब माँ ने कहा -दीवाली हैं कुछ दिन बाद इसलिए काम ज्यादा हो गया हैं, वह उदास हो गया और बोला- अपनी शैतानी और जिद की वजह से आज मैं अपाहिज हो गया और आप सभी को दुखी कर दिया। मुझे याद हैं जब -मैं बम पटाखे को हाथ में रखा था, आपने और पापा ने मुझे बहुत मना किया पटाखे से मत खेलो पर मैं नहीं माना और हाथ मे रखकर जलाने के बाद फेंक दूंगा जल्दी सोचा! पर बम तुरंत फट गया जिसमें- मेरे चेहरे जल गए, एक हाथ काटने पड़े अब तो दीवाली के नाम से ही डर लगता हैं।
सच कहते हैं- बड़ों का कहना हमेशा मानना चाहिए, उस दिन मैं बात सुन लेता तो शायद मेरा ये हाल नहीं होता। काश ! सभी बच्चे समझे कोई जिद में, लापरवाही से पटाखे न जलाएं। अब मैं कभी पटाखे नहीं फोड़ सकता, अब कभी दीपावली का त्यौहार नहीं मनाऊंगा। 
माँ ने गले लगाकर कहा- नहीं बेटे हम दीप जलाकर, पूजन करके त्यौहार मनाएंगे। जो हो गया उसके लिए ज्यादा अफसोस नहीं करते। मैं दुआ करुँगी किसी के साथ ऐसा कभी न हो। अपनी जिद्दी और शैतानी प्रवृति की वजह से कोई बच्चा किसी हादसे का शिकार न हो, किसी के जीवन में अंधेरा न हो। सभी के जीवन में खुशियों के दीप जले कहकर अपने अपने बेटे को गले से लगा ली।।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””“””””””””””“”””””







