छठ-पूजा एवं सूर्य-अर्घ्य

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, उ. प्र.।

 

 

 

    छठ-पूजा एवं सूर्य-अर्घ्य

 

छठ-पूजा फलदायिनी,सुखी रखे परिवार।

अस्ताचल-रवि अर्घ्य दे, ज्ञापित हो आभार।।

 

छठ माता का व्रत कठिन, पर फल दे भरपूर।

उदित सूर्य के अर्घ्य से, पुत्र-शोक हो दूर।।

 

गंगा भारत-आतमा, औषधि इसका नीर।

पाप-नाशिनी जान्ह्वी, हरे कष्ट गंभीर ।।

 

शंकर-शिख शोभा यही, महिमा अपरंपार।

पुण्यदायिनी गंग को, करें नमन शत बार।।

 

सूर्य नहीं तो जग नहीं, सूर्य-रश्मि जग-प्राण।

रवि नित किरण पसार कर, करे जगत-कल्याण।

 

रवि-आभा से ही मिले, अन्न-फूल-फल-नीर।

ऋतु-परिवर्तन भी करें, सूर्य देव बलवीर।।

 

सरिता सागर से मिले, हर्षित-पुलकित गात।

पथरीले पथ बह चले, कोटिक सह आघात।

 

जीवन को उत्सव समझ, हिय में भरे हुलास।

सकारात्मक सोच से, मिलता पूर्ण उजास।।

 

 

 

मौन अधर

मौन अधर के बोल अनकहे,
चंचल नैन सुनाते हैं।
रहे छुपा जो हृदय-कोष में,
उसकी बात बताते हैं।।

सतही सुख की प्राप्ति हेतु तो,
नहीं किसी का मन हिचके।
कभी दुखों से व्यथित रहे यह,
कभी मगन हो-हो थिरके।
जब भी भरे उड़ान गगन में,
नैन झूम कर गाते हैं।।
रहे छुपा जो हृदय-कोष मे,
उसकी बात बताते हैं।।

प्रेम-घृणा के द्वार नैन हैं,
आशा और निराशा के।
लिखें लेख ये मन-उमंग के,
बोझिल भाव हताशा के।
अंतर्मन के भोग-रोग के,
सारे भाव जताते हैं।।
रहे छुपा जो हृदय-कोष में,
उसकी बात बताते हैं।।

दो से होते चार नैन जब,
होती सिहरन सी तन में।
धरती झूमे,अंबर झूमे,
लगे सतत ऐसा मन में।
तन-मन की सारी चंचलता,
संग नैन इठलाते हैं।।
रहे छुपा जो हृदय-कोष में,
उसकी बात बताते हैं।।

मधुर मिलन की राह रोकती,
यह पागल दुनिया सारी।
पदे-पदे भी करे परीक्षण,
फैला पथ रोड़े भारी।
प्रेम-भाव को छुपा नैन नित,
फिर भी तो मुस्काते हैं।।
रहे छुपा जो हृदय-कोष में,
उसकी बात बताते हैं।।

            

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)