डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
हरित स्वप्न
हरित स्वप्न में जीवन रेखा।
मनमोहक उपवन को देखा।।
उपवन में था बाग़- बगीचा।
लहराते प्रसून प्रिय ऊँचा।।
कायम उम्मीदों पर जगती।
हरित स्वप्न नित देखे धरती।।
आसमान उम्मीद जताता।
आशाओं की गूंज सुनाता।।
उम्मीदों पर सरिता बहती।
जल की धारा बन कर कहती।।
यही हमेशा हाल रहेगा।
नीर सदा ही बहा करेगा।।
लिये चिराग सदा चलना है।
आशा दीप स्वयं जलना है।।
इसमें दिखती जीवन धारा।
जीवन लगता अनुपम प्यारा।।
हो मन में विश्वास हमेशा।
विश्वसों में शिव संदेशा।।
शुभमय हो संदेश मनोहर।
उम्मीदों से प्राप्य धरोहर।।






