उपन्यास मां – भाग 49 नाईट लैंप।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

रश्मि रामेश्वर गुप्ता, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

          उपन्यास मां – भाग 49 नाईट लैंप।

अगली बार जब सर आए तो मिनी ने कहा कि आखिर कब तक हम ऐसे भैया भाभी को परेशान करेंगे। कोई न कोई व्यवस्था तो हमे करनी होगी न। सर ने कहा- “ठीक है। हम लोग घर चलते है और अपनी बात वहाँ रखेंगे हो सकता है कोई हल निकल आए।”

उस समय सर की बड़ी दीदी और जीजा जी वही रहते थे। मिनी और सर ने दीदी से साथ चलने की विनती की पर दीदी ने ये कहकर मना कर दिया कि तुम्हारे भैया अभी अभी नए दुकान की शुरुआत किये हैं। ऐसे में मेरा उन्हें यहां अकेले छोड़कर जाना सही नही होगा। मिनी दीदी की बात सुनकर एक गहरी सांस भरकर रह गई।

बड़े जेठ ने गांव की एक छोटी सी लड़की को मिनी के साथ भेजने की व्यवस्था करवा दी।

अब तो मिनी को लगने लगा कि उसे अपने बच्चे से अधिक ध्यान गांव से लाई हुई बच्ची का रखना पड़ेगा। मिनी ने बच्ची से पूछा- “तुम्हारा नाम क्या है?” उसने कहा- “मानकी।”

मिनी ने कहा- “आज से हम तुम्हे मानसी कहेंगे ठीक है।”

बच्ची खुशी खुशी मिनी के साथ आ गई।

रात में मिनी ने सोचा अगर हमे कुछ हो जाये तो चलेगा पर मानसी को कुछ हो गया तो जेठ जी के भरोसे का क्या होगा फिर गांव में मान प्रतिष्ठा का सवाल खड़ा हो जाएगा। मिनी ने मानसी से कहा-” मानसी !तुम पलंग में सो जाओ। मैं नीचे जमीन पर सो जाती हूँ।”

फिर से बच्चे के साथ जमीन पर सोना। मिनी को अब अपने बच्चे के साथ – साथ मानसी का भी ध्यान रखना होता। मिनी को कभी – कभी लगता था- “हे भगवान! एक तो मैं खुद बच्ची ऊपर से दो-दो बच्चे। कैसे संभालुगी” पर एक-एक दिन बीतते गए। मिनी मानसी का भी ध्यान रखती और बेटे का भी। दोनो को तैयार करके खिलाने पिलाने के बाद स्कूल जाती । स्कूल से आकर देखती तो मानसी अपने मे मस्त रहती और बेटा कभी मिट्टी खाता तो कभी धूल में खेलता रहता। मिनी सिहर जाती थी पर करती क्या?

मिनी ने सोचा कि आगे कुछ पढ़ाई कर ले वर्ना वो भी नही हो पायेगा। मिनी ने एम. ए का फॉर्म भी भर दिया। दिन में तो पढ़ाई हो नही पाती थी। रात में ही समय मिल पाता था। रात में लाइट जलाने से मकान मालिक नाराज होते थे। मिनी ने पावडर दूध के डिब्बे से एक नाईट लैंप बना लिया और रात में कमरे के बाहर बैठकर पढ़ाई करती पर बच्चे की नींद खुल ही जाती वो घुटने टेकते हुए बाहर आकर मिनी के पास आधी रात को भी बैठा रहता जैसे उसे मां की बड़ी चिंता हो।

कभी-कभी मिनी को मायके की याद आती। कहाँ वो आराम से अपने कमरे में महारानी की तरह रहती थी। उसके लिए उसके कमरे में सारी सुविधाएं उपलब्ध थी। गद्देदार पलंग, सोफा, स्टडी टेबल चेयर, नाईट लैंप कपड़े की अलमारी, बूकसेल्फ़ ऊंचे से ऊंचा क्रीम पावडर , क्या नही था उसके पास सबकुछ था और आज वो कमरे से बाहर चटाई बिछाकर पावडर दूध के डिब्बे का नाइटलैम्प बनाकर पढ़ाई कर रही है। मिनी के आंख में आंसू आ जाते पर फिर बच्चे का ध्यान करके चुप हो जाती।

मानसी कुछ महीने मिनी के साथ रही । जब अपने गांव गयी तो मानसी इतनी बदल चुकी थी कि लोग उसे पहचान नही पा रहे थे। बड़ी ही खूबसूरत दिखने लगी थी मानसी।

उनके माता पिता कहने लगे। ऐसे में तो हमारी बेटी की जिंदगी खराब हो जाएगी क्योकि हम लोग मेहनतकश मजदूर लोग है और अगर हमारी बेटी सुकुमार हो गयी तो इसका भविष्य खराब हो जाएगा इसलिए इससे खूब काम कराया करो पर मिनी उससे क्या काम कराती। मिनी उसे अगर जरा सा भी काम करने कहती तो वो रोने बैठ जाती।

अब मानसी को देखकर स्टाफ के लोग भी कहने लगे कि उसे वापस उसके घर पहुचा देने में ही भलाई है क्योंकि वो ऐसे आराम की जिंदगी जी रही है जो उसके लिए बाद में दुख का कारण हो सकता है। उनके परिवार में लड़की की शादी भी जल्दी करने का रिवाज है।

मिनी ने गहराई से सोचा की वो क्या करे। मिनी ने उसे पढाने की भी कोशिश की पर वो हर बात में रोने लगती। उसे सिर्फ अपनी धुन में रहना अच्छा लगता था। कभी मिनी स्कूल से आती तो देखती कि वो पावडर लिपस्टिक में मस्त रहती और बेटा क्या कर रहा है इससे उसको कोई मतलब नही रहता था,अब मिनी को लगने लगा कि वो वाकई उसकी जिंदगी बिगाड़ रही है। ससुराल के डर में उसे कुछ कहने में भी मिनी को डर लगता था और वो बड़ी भी हो रही थी। आखिर मिनी ने उसे वापस उसके घर पहुचा दिया,उसके बाद गांव की बहुत सारी लड़कियां मिनी के साथ आने को तैयार थी पर मिनी की दोबारा हिम्मत ही नही हुई किसी लड़की को साथ लेकर आने की। अब बेटा लगभग एक साल का हो गया था।………………क्रमश…..

 

  • Related Posts

    राधिका की प्रतीक्षा

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम    …

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।