राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
संस्मरण 25
समय और संयोग
एक सुखद संयोग की शुरुआत
जीवन की किताब परिवर्तक के पन्ने ऐसे ही नहीं लिखे गए, कभी समय की धारा हमें बहा ले गई तो कभी संयोग हमें ठहरा देता था ।
मैं, राजेंद्र रंजन गायकवाड़, लेखक / कवि पूर्व केंद्रीय जेल अधीक्षक, आज इन पंक्तियों में अपनी कहानी उतार रहा हूँ। यह मात्र पच्चीसवां संस्मरण नहीं लिख रहा हूं, बल्कि उन क्षणों का वर्णन है जहाँ समय ने मुझे अप्रत्याशित मोड़ दिए और संयोग ने मार्गदर्शन कर मार्ग भी प्रशस्त किया। पहले बैंक सेवा फिर जेल की ऊँची दीवारों से लेकर कागज पर उतरती ग़ज़लों तक, यह यात्रा है मेरे संघर्ष, करुणा और आशा भरे कदमों की। लिखते हुए लगता है, जैसे हर शब्द एक पुरानी चाबी है, जो बंद दरवाज़ों को खोल रही है।
प्रथम भाग, बचपन, शिक्षा, बैंक सेवा 12 साल 1983 से 1994 दूसरा भाग जेल की चार दिवारी में सन् 1994, मध्य प्रदेश की एक छोटी सी जिला जेल खंडवा मैं नया-नया जेल अधीक्षक पदस्थ हुआ था, हाथ में जेल मैनुअल, दिल में उत्साह लेकिन पहला दिन ही संयोग ने दस्तक दी एक कैदी, नाम था रामू, जो चोरी के इल्ज़ाम में आया था, मेरे सामने खड़ा था उसके चेहरे पर वही उदासी जो मैंने बचपन में अपने पिता के चेहरे पर देखी थी एक किसान, जो सूखे की मार से टूट गया था।
“साहब, मैं निर्दोष हूँ,” उसने कहा समय ने मुझे परखा मैंने फाइलें खंगालीं और उसका पूरा प्रकरण / सजा वारंट देखा और संयोग से एक तथ्य मिला जो साबित करता था कि रामू का भाई ही असली अपराधी था, किंतु जेल रामू काट रहा था ,,अपील कराकर उसे रिहा करवाया, उसी शाम, रामू ने मुझे एक कविता सुनाई
“दीवारें ऊँची हैं, पर सपने उड़ते हैं हवा में।”
वह कविता मेरी पहली ग़ज़ल बनी, जेल ने मुझे सिखाया कि न्याय समय का इंतज़ार नहीं करता, संयोग का साथी बन जाता है। कुछ समय की मार और संयोग था कि 2002 में, जब मैं केंद्रीय जेल का अधीक्षक बना, तो समय ने कठोर परीक्षा ली। एक लालची जेल कर्मी ने अपना स्थानांतरण होने पर, कैदी के कैदियों को भड़का दिया कुछेक विद्रोह पर उतर आए रात भर की मशक्कत के बाद, सुबह एक संयोग एक युवा कैदी, वेद प्रकाश, जो संगीतकार था, ने अपनी हारमोनियम पर मेरी एक गजल अकाने बैरक में गायी ,,उसकी धुन ने हंगामा शांत कर दिया,,सभी बंदी शांत हो गए, तो मैने गीत “संगीत और साहित्यिक गोष्ठियों से जेल की सलाखों को पिघला दिया हर बैरक में सुबह शाम भक्ति संगीत बजने लगा।
उस संयोग ने मुझे बदल दिया मैंने जेल में गीत/ संगीत सत्र शुरू किए, बाहर के कवियों को बुलवाया। कुछ दिन बाद वेद प्रकाश को रिहा होने पर मैंने उसे खुला आकाश मेरा पहला कविता संग्रह भेंट किया—एक छोटा सा उपहार, जो समय साथी बना, आज वेद प्रकाश की प्रसिद्धि एक गायक संत की है।
हां मैं रोज़ लिखता हूँ, जैसे “सुबह की किरणें उदास, रंग नहीं बरसा,” तो वह धुन गूँजती है। संयोग ने साबित किया कि क्रूरता के बीच भी दया का स्थान होता है। सेवानिवृत्ति का मोड़ संयोग जेल की विदाई / रिहाई 30 जून 2022 में सेवानिवृत्ति थी और आज 30 दिसंबर 2025 की
बिदाई का इंतजार करता एक दिन
समय और परिजनों ने कहा, “अब आराम करो।” लेकिन संयोग ने कुछ और सोचा एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा, जहाँ लोग कविताएँ साझा करते। वहाँ एक पोस्ट मिली छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए संविधान को “भगवान” कहने वाली वह बहस, मेरे दिल को छू गई। मैंने अपनी पहली लंबी कविता लिखी
“भारत का संविधान, हम सबका सम्मान “
सेवानिवृत्ति के बाद, संयोग ने मुझे लेखन की दुनिया में प्रवेश दिया। इंस्टाग्राम पर रील्स बनाईं, जहाँ पियूष मिश्रा की तरह कहता हूँ, “सुकून मिलता है दो लफ्ज़ कागज़ पर उतार कर।”
समय ने मुझे जेल अधीक्षक से कवि/ लेखक बना दिया, और संयोग ने सुनिश्चित किया कि मेरी आवाज़ रचना बनकर जन जन पहुंचे।
समय और संयोग का मिलनआज, 30 दिसंबर 2025 को, जब मैं यह लिख रहा हूँ, लगता है जीवन एक बड़ी गजल है अधूरी सी, लेकिन सही मार्ग और समय हमें घुमाता है, संयोग हमें जोड़ता है। यदि मेरी आत्म कहानी रूपी संस्मरण किसी के संघर्ष को कम कर दे, तो यह संस्मरण सार्थक हो जाएगा।
याद रखें, हर बंद दरवाजे के पीछे एक संयोग इंतज़ार कर रहा है।
(विस्तार से पढ़े परिवर्तक जेल अधीक्षक की आत्म कथा, अमेजन, फ्लिप्कार्ट और ई बुक में उपलब्ध)






