राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
उसकी तलाश में, मैं किधर जाऊं,
हर शाख़ पे बस, उसका ही साया।
चाँदनी रातों में, पूछा आसमाँ से
ख़ुद ही मुस्कुरा के, ख़ुद से पूछा !
कभी आँखों में, उतर आती है वो,
ख़्वाबों के दरवाज़े पे, दस्तक दी!
दिल के किसी कोने में, छुपी हुई है,
लगता है सारी, दुनिया ने छुपा ली है।
शायद वो कहीं नहीं, मैं ही खो गया हूं,
अब तो एक सवाल, ही साथ चलता है।
उसकी तलाश में,,,मैं किधर जाऊं ?






