डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
विजय का संकल्प (आल्हा छंद )
लिये विजय का दृढ़ संकल्प,
आगे ही बढ़ते जाना है।
कभी नहीं रुकना है प्यारे,
मन में रखना अति विश्वास।
वैरी को देना ललकार,
तभी तपस्या पूरी होगी।
मनमाफिक फल तुझे मिलेगा,
अटल प्रतिज्ञा की हो धार।
कभी नहीं पीछे हटना है,
सदा बोलना जय जयकार।
कदम चूमती सदा सफलता,
भरते रहना नित हुंकार।
भरते रहना खुद में जोश,
यही सफल जीवन का लक्षण।
कभी न विचलित जो होता है,
उसका लगता है दरबार।
उसकी पूजा होती नित्य,
कर में उसके शंखनाद है।
दुनिया होती नतमस्तक है,
डमरू की होती झंकार।
*************************
वर्ण पिरामिड
मैं
पंछी
का चेला
पंछी गुरु
देते शिक्षा हैं
चिंताओं को त्याग
संतोषी बन जाना।
है
नहीं
अधिक
की चाहत
केवल तृप्ति
यही आवश्यक
इतना ही काफी है।
*****************************
कलाधर घनाक्षरी
सत्य का विधान जान
ज्ञान का प्रमाण माँग,
आदि का बिहान देख
दिव्य दृष्टि खोलिये।
माननीय वेद मंत्र
शांत चित्त शुद्ध तंत्र,
आसमान भव्य लोक
देख श्लोक बोलिये।
कष्ट का निदान तोष
सत्य संग देव कोष,
प्राणि से सहानुभूति
आत्म ज्ञान तौलिये।
नित्य स्नेह चंदनीय
प्रीति देश वंदनीय,
मान ही प्रधान वेश
प्रेम राह डोलिये।






