राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त)
केंद्रीय जेल अधीक्षक
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
वक्त
(कविता)
चिंता छोड़ो, वक्त का इंतजार करो
चिंता की छाया को दिल से मिटा दो,
जलने वालों को मुस्कान से उड़ा दो।
जिंदगी की राहें मुड़ती हैं एकाएक,
टूटे सपने के बाद नया सवेरा आता है।
चिंता छोड़ो, वक्त का इंतजार करो,
धैर्य की मिट्टी में उम्मीद के बीज बो दो।
जो बुरा वक्त बीत गया, उसे भुला दो,
आने वाला कल सफल कहानी लिखेगा
थोड़ी देर और रुक जाओ, शांत रहो,
हर तूफान के बाद समंदर शांत होता है।
हर दर्द की गहराई में छुपा है खजाना,
चिंता छोड़ो, बस वक्त का इंतजार करो।
सूरज डूबकर, रोज उगता है जरूर,
सच्चा संकल्प, कभी झूठा नहीं होता।
हंसते हुए निकल आओ हर घुटन से,
अच्छा वक्त आ रहा है, थोड़ा और ठहरो।
जीवन की हर चिंता छोड़ो, आगे बढ़ो
बस अच्छे वक्त का इंतजार करो।






