हरी राम यादव
बनघुसरा, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
आतप से सृष्टि सब परेशान
बरस रहे अंगारे आसमान से,
धधक रही धरती बन ज्वाला।
आतप से सृष्टि सब परेशान,
लग रहा है दोपहरी में ताला।
लग रहा है दोपहरी में ताला,
जीव जंतु बिन पानी बेहाल।
उथली सरिता सिसक रही है,
निर्जीव पड़े हैं सरकारी ताल ।
सब कूप बेचारे बदरुप हुए हैं,
कचरे से काला लाल गाल।
तपिश त्राहि की जड़ मानव,
खुद बन बैठा खुद का काल ।।






