छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अखबार,

Spread the love

 

✍️ — डॉ. प्रियंका सौरभ

पीएचडी (राजनीति विज्ञान)

कवयित्री, सामाजिक चिंतक, स्तंभकार

आर्यनगर,  हिसार (हरियाणा) 

                  (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,

अब तो बिककर छप रहे, कलम है शर्मसार॥

 

सच की कीमत लग गई, बोली लगे बाज़ार, 

ख़बरों के भी दाम हैं, बिकता हर विचार। 

इश्तहारों के तले, दबे जन सरोकार— 

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार॥

 

मालिक की मर्ज़ी चले, लिखे वह समाचार, 

जो दिखना है वह दिखे, बाकी सब बेकार। 

शीर्षक में तूफ़ान है, भीतर खोखला सार— 

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार॥

 

चंद दलालों के हुए, अब सारे अख़बार,

सच की कश्ती डूबती, बीच भँवर मझधार॥ 

झूठों के उत्सव में, सच होता लाचार— 

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार॥

 

सत्ता की छाया तले, झुकती हर दरकार, 

कलमों की नीलामियां, बिका हर अख़बार। 

लोकतंत्र के नाम पर,होताख अब व्यापार— 

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार॥

 

जागो अब पाठक सभी, खोलो अपनी आँख, 

सच को पहचानो स्वयं, तोड़े झूठी शाख। 

जनमत जागेगा तभी, बदलेगा व्यवहार— 

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार॥

 

 

  • Related Posts

    पंजाब में शिक्षा अब सेवा नहीं मुनाफे का धंधा

    Spread the love

    Spread the love  सुभाष आनंद (लेखक पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार हैं।)            (नया अध्याय, देहरादून)          पंजाब में शिक्षा अब सेवा नहीं मुनाफे…

    झांसा वाली रानी..

    Spread the love

    Spread the love  मुकेश “कबीर”             (नया अध्याय, देहरादून)                         व्यंग्य      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब में शिक्षा अब सेवा नहीं मुनाफे का धंधा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 16 views
    पंजाब में शिक्षा अब सेवा नहीं मुनाफे का धंधा

    झांसा वाली रानी..

    • By User
    • May 9, 2026
    • 16 views
    झांसा वाली रानी..

    बंगाल में सत्ता परिवर्तन और प्रतिशोध की आग

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    बंगाल में सत्ता परिवर्तन और प्रतिशोध की आग

    महान ऐतिहासिक विरासत और वर्तमान चुनौतियों का बंगाल

    • By User
    • May 9, 2026
    • 7 views
    महान ऐतिहासिक विरासत और वर्तमान चुनौतियों का बंगाल

    मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन  

    • By User
    • May 9, 2026
    • 3 views
    मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन   

    एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा।