सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“कर हर मुश्किल का सामना”
(कविता)
——————————–
कभी धूप-मन बहार,
तो कभी तूफान का कर सामना,
है अगर तू मनुष्य,
तो हर चट्टान का कर सामना।
न वास्ता गरीबी का हो,
न लाचारी सामने हो,
हर परिस्थिति में ढाल खुद को,
विचलित मन का कर सामना।
आसान हर काम नहीं,
असंभव की हर बात का कर सामना,
जाना है गर मंजिल तक तो,
हर कठिन राह का कर सामना।
मुश्किलों की इतनी हिम्मत नहीं,
जो रोक सके कदम तेरे,
जीना है गर जग में तो,
हर कड़वी बात का कर सामना।
जरूरी नहीं कि समय की गति,
चले तेरी ही चाल में,
पाना है सफलता तो,
मेहनत रूपी हथियार से
परिस्थितियों का कर सामना।
‘काश’, ‘कैसे’ व ‘क्यों’ की सीमा में,
रहकर कभी न होगा उद्धार तेरा,
समय की गति रुकी नहीं कभी,
रहना है गर शान से तो हर डर का कर सामना।
जीत का जश्न मिले हर पग पर,
उससे पहले जरूरी है कि,
हार का भी कर सामना।








