नगर निगम के समस्त पार्षदों ने जिला योजना बैठक से पूर्व सदस्यों का किया चयन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

नगर निगम के समस्त पार्षदों ने जिला योजना बैठक से पूर्व सदस्यों का किया चयन।

 

 

 

 

 

        अल्मोड़ा:  नगर निगम के समस्त पार्षदों ने जिला योजना बैठक से पूर्व सदस्यों का चयन न किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। पार्षदों का कहना है कि जिला योजना की बैठक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण मंच होती है, लेकिन बिना सदस्यों का चयन किए बैठक आयोजित किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की भावना के विपरीत है।

 

पार्षदों ने कहा कि भारत के संविधान के 74वें संशोधन एवं जिला योजना समिति की व्यवस्था के तहत नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र की समस्याएं प्रभावी रूप से जिला योजना में रखी जा सकें।

 

समस्त पार्षदों ने मांग की है कि जिला योजना बैठक से पूर्व पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए सदस्यों का चयन किया जाए, जिससे नगर निगम के प्रतिनिधियों को भी जनता की आवाज़ उठाने का अवसर मिल सके।

 

इस संबंध में धन सिंह रावत से भी उचित कार्रवाई करने एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)