दिल तो बच्चा है! (कविता)

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

नवापारा-राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

   दिल तो बच्चा है! (कविता)

 ———————————-

 

जो करना है, अभी कर लो,

हँसने, गाने, जीने को मिला ये जीवन।

वक्त के समंदर में गोते लगाते हैं,

अच्छे-बुरे दौर से रूबरू होते हैं।

जीना ही पड़ता है यहाँ हर लम्हा,

कोई भी नहीं होता यहाँ तन्हा,

रिश्ते-नातों का चलता है काफिला।

 

जज्बातों पर होता है बातों का असर गहरा,

ख्वाहिशों पर भी लगा रहता है पहरा।

उम्र के हर पड़ाव पर बनता है अनुभवों का कारवां,

जी लो तुम जिंदगी का हर एक लम्हा।

ढूंढ लो मंजिल अपनी, खुला है रास्ता,

न दफन करो शौक अपने किसी के वास्ते।

 

कर लो पूरी अपनी हर एक अरमान।

मन में उमंगें जब लेती हैं हिलोरे,

मस्तानी हो जाती हैं फिर ये बहारें।

उम्र से कोई वास्ता नहीं, जो दिल चाहे वो कर लो,

समय रहते जी लो, कल की फिकर छोड़ दो

 

प्रयास करने से ही मिलती है सफलता,

हर दिन तभी तो लगता है सुहाना।

हसीन हो जाता है धड़कन का तराना,

कैसे भी हों हालात, हमें तो मुस्कुराकर दिखाना।

अपनेपन से रहना है, मन छोटा नहीं करना,

माना जिम्मेदारियों के बोझ से थके हैं कदम।

 

फिर भी हर क्षण एक सरगम की धुन पर थिरकना है,

हमें तो हर पल बस गुनगुनाना है।

जिंदगी का स्वाद होता है खट्टा-मीठा सा,

कभी-कभी हो जाती है हमसे नादानी भी।

उम्र का हर मोड़ अच्छा होता है, अगर भाव सच्चा है,

बढ़ती उम्र के बाद भी, दिल तो बच्चा है।

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)