सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“उत्सुकता से मुस्कुराते रहना”
(कविता)
————————————
पल भर भी खुद को तुम निराश न रखना,
खुद में तुम सदा उल्लास भरते रहना।
मन में कोई चिंता नहीं, बस उत्सुकता हो,
हौसलों की उड़ान तुम बस भरते ही रहना।
करते रहना है कर्म, राहें सजाते जाना,
ज़िंदगी को अपनी तुम खूबसूरत बनाते जाना।
राहों में सबके बस फूल बिखेरते जाना,
देखना, फिर सामने मंजिल दिखने लगेगी।
शांति में ही छिपी हुई असीम शक्ति है,
हर कर्म का फल यही, हर दर्द का मर्म यही है।
तंदुरुस्त मन से ही जीवन को महकाना है,
कल क्या होगा ये सोचकर,आज को बेकार न करना।
दूर की न सोचो, वर्तमान का ही सदुपयोग करो,
गमगीन माहौल में खुद को उलझाया न करो।
बना रहे हर पल हसीन, हर समस्या का हल होगा,
चाहे कैसी हो परिस्थिति, फिर भी तुम मुस्कुराया करो।
जी लो अब वर्तमान को तुम जी भर के,
अशांत यह मन फिर कभी न हो सकेगा।
थिरकना है तुम्हें बस अपनी ही धुन में,
बीती बातों का बोझ अब ढोना न पड़ेगा।
जो चुभन दे गुजरा कल, उसे भूल जाओ,
अब तो बस वर्तमान को ही जीना सीख जाओ।
ये शांत मन ही जीवन में सब ठीक रखता है,
जो हर परिस्थिति से हँसकर गुजरता है।
चिंताओं को छोड़, मन में उत्सुकता जगाता है,
शांत मन जीवन में उल्लास भर जाता है।







