सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
”जागो हे भारतवासी!” (काव्य)
—————————————
आओ हम सब एक काम करें
मिलजुलकर यह विचार करें
कहाँ हमारी मंजिल है,
कहाँ हमें जाना है, जहाँ हम रहते हैं
क्या वही हमारा ठिकाना है?
खुद के लिए जीना
और स्वार्थी बन जाना
क्या यही ध्येय अब हमारा है?
हर जुल्म सहना और सहते जाना
आओ हम सब एक काम करें
मिलजुलकर यह विचार करें।
क्यों हम आए इस दुनिया में
क्या फर्ज हमें निभाना है?
क्यों फैली है भूख, गरीबी, भ्रष्टाचार यहाँ?
क्यों छोटी है हर किसी की सोच यहाँ?
क्यों बढ़ता जा रहा है अंधविश्वास यहाँ?
आओ हम सब विचार करें
हर बुराइयों से लड़ने को आगे बढ़ें
अपनी जमीं, अपना आसमां को
स्वर्ग से भी सुंदर हिन्दुस्तान करें!
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━






