राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गजल
दुनिया का राज समझ नहीं पाते हैं,
घरौंदे क्यों बनकर बिखर जाते हैं।
ख्वाबों की हँसी के पीछे दौड़ रहे हैं,
कुछ ख्वाब आँखों से छलक जाते हैं।
दिल की जमीन पर उगते हैं अरमान,
वक्त आने पर अक्सर बिखर जाते हैं।
हर शख्स की राह में, काँटे बिछे हैं,
कदमों के निशाँ रोज मिटते जाते हैं।
‘रंजन’ की गजलें सिखाती हैं जीना,
चंद लम्हों में जीकर हम गुजर जाते हैं।






