कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू )
बस्ती, अयोध्या धाम
उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अपनी ताकत खुद बनो
अपनी ताकत खुद बनो,
मत औरों पर आस करो,
हिम्मत की मशाल जलाकर,
जीवन का प्रकाश करो।
काँटों से जो डर जाता है,
फूल कहाँ वह पाता है,
संघर्षों की कठिन डगर ही,
मंजिल तक ले जाता है।
गिरकर फिर से जो उठता है,
वही शिखर पर चढ़ता है,
साहस जिसके मन में बसता,
भाग्य उसी का गढ़ता है।
आँधी चाहे लाख चले,
दीपक फिर भी जलता है,
दृढ़ संकल्पों वाला मानव,
हर संकट से लड़ता है।
अपने भीतर शक्ति जगाओ,
आत्मविश्वास सँवारो,
मेहनत को ही धर्म बनाकर,
जीवन का श्रृंगार करो।
दुख की धूप भले तप जाए,
आशा मत मुरझाने दो,
अपने सपनो की नौका को,
बीच भँवर न जाने दो।
जो खुद अपनी राह बनाता,
इतिहास वही रचता है,
दुनिया उसके आगे झुकती,
जो हर पल सच करता है।
अपनी ताकत खुद बनो,
यही सफलता का धन है,
कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी
कहें— आत्मबल ही सच्चा जीवन है।







