कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी
बस्ती, अयोध्या धाम
उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“कसम तुम्हारी, सच में तुझे मान चुके हैं अपना?
कसम तुम्हारी,
सच में तुझे मान चुके हैं अपना,
भूल से ना मत भुलाना,
सोच के कोई सपना।
तेरी राहों में बिछाकर चाहतों के फूल सारे,
कर चुकी हूँ नाम जीवन, साँस भी अब है तुम्हारे।
प्रीत की इस डोर को तुम
तोड़ना मत ओ सजना,
भूल से ना मत भुलाना,
सोच के कोई सपना।
तेरे बिन सूना है मन, सूनी सभी गलियाँ लगें,
रात भर जागूँ अकेली, चाँद भी छलिया लगे।
हर धड़कन कहती यही,
तुम ही हो मेरा अपना,
भूल से ना मत भुलाना,
सोच के कोई सपना।
तेरे संग ही देखे मैंने प्रेम के मधुमास सारे,
रंग जीवन के खिले हैं, तुम मिले जब से हमारे।
अब न देना दर्द ऐसा,
टूट जाए यह सपना,
भूल से ना मत भुलाना,
सोच के कोई सपना।
साथ तेरा ही मेरी पूजा, साथ तेरा ही अरदास,
नाम तेरा ही जपूँ मैं, हर घड़ी हर एक श्वास।
प्यार मेरा है समर्पण,
मत समझना इसको सपना,
भूल से ना मत भुलाना,
सोच के कोई सपना।
दूरियाँ चाहे रहें पर दिल कभी दूर न होंगे,
प्रीत के विश्वास अपने उम्र भर मजबूर न होंगे।
‘चन्द्रमती’ बस यही कहती,
तुम ही हो मेरा सपना,
कसम तुम्हारी,
सच में तुझे मान चुके हैं अपना।






