डॉ0 हरि नाथ मिश्र
(पूर्व विभागाध्यक्ष-अंग्रेजी)
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
दोहे (स्पंदन)
कोमल पिय-स्पर्श से, हो जब स्पंदन भास।
सिहरन सी मन में उठे, जगे मिलन की आस।।
प्रेम-पत्र पढ़ प्रेमिका, जब हो हर्षित मीत।
उसका उर स्पंदन भरा, गाए मधुरिम गीत।।
चंद्र-चंद्रिका देख जब, मन हो भाव-विभोर।
भले रहे पाषाण हृद, दे स्पंदन झकझोर।।
लख स्पंदन-रोमांच सँग, दहले हृदय आपार।
सिंधु-उर्मि पर पोत जब, चीरे सागर – धार।।
भ्रमर पुष्प पर बैठ कर, करे यदा रस-पान।
देख निराली छवि यही, हिय हो स्पंदन-भान।।






