Punam Bhatnagar
Taminat complex, Bousher
Muscat, Oman
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
बंद कमरा
लघुकथा
राजू: पापा, आज तो आपको बताना ही पड़ेगा कि आप मुझे ऊपर वाले कमरे में क्यों नहीं जाने देते? आप हमेशा कहते हैं कि “जब तुम बड़े हो जाओगे, तब तुम्हें एक योद्धा की कहानी सुनाऊँगा।” बताइए ना, पापा!
पापा: राजू, अभी तुम मात्र पाँच साल के हो। जब तुम पूरे दस साल के हो जाओगे, तब मैं तुम्हें ऊपर वाले कमरे में ले जाकर एक वीर सिपाही की कहानी सुनाऊँगा। अभी थोड़ा इंतजार करो।
राजू फिर से खेलने में लग गया, लेकिन उसके पापा पुरानी यादों में खो गए।
राजू के दादाजी अंग्रेजों के जमाने में एक जाँबाज़ सिपाही थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाइयाँ लड़ीं और जीत हासिल की। उन दिनों हर बच्चे की ज़ुबान पर उस जाँबाज सिपाही का नाम होता था। उन्होंने अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।
ऊपर वाले उसी कमरे में उनके वे सभी मेडल रखे हैं, जो उन्हें सरकार की ओर से मिले थे। उनके साथ उनकी वर्दी, कुछ पुरानी तस्वीरें, दस्तावेज और उनसे जुड़ी कई यादगार चीजें भी सुरक्षित रखी हैं।
पापा ने मन ही मन सोचा कि जब सही समय आएगा, तब वे राजू को उस कमरे में ले जाकर उसके वीर दादाजी की पूरी कहानी सुनाएँगे।






