देश अपना है भारत महान।

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां(राजस्थान)।

             

              देश अपना है भारत महान।

————————————————————

धरती भी कहती है ऐसा, और गगन भी कहता है ऐसा।

कहती है बहती नदियां भी, गाते हैं पक्षी भी ऐसा।।

ऐसा कहता है सारा जहान, देश अपना है भारत महान।

हम भी माने इसको अपनी शान, देश अपना है भारत महान।।

धरती भी कहती है ऐसा———————।।

 

कितने इस पर हुए आक्रमण, करने को इसको बर्बाद।

सहकर इतने जुल्मों- सितम यह, आज भी है आबाद।।

जंग हुई सभ्यताओं की, ना खत्म इसकी तहजीब हुई।

कहती है गीता भी ऐसा, कुरान की आयत भी ऐसा।

ऐसा कहता है हर ग्रन्थ, देश अपना है भारत महान।।

हम भी माने इसको अपनी शान, देश अपना है भारत महान।।

धरती भी कहती है ऐसा——————–।।

 

होती है पूजा सबकी यहाँ, जल ,थल, वायु ,हर जीव की।

मानते हैं ईश्वर को कण कण में, जलती है ज्योति यहाँ प्रीत की।।

अहिंसा अत्र परमोधर्मः, मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिनः।

पत्थर भी कहते हैं ऐसा, कहती है पवन भी ऐसा।

दरख़्त, चन्द्र, रवि भी कहते, देश अपना है भारत महान।।

हम भी माने इसको अपनी शान, देश अपना है भारत महान।।

धरती भी कहती है ऐसा——————–।।

 

दी है शिक्षा सभी ने यहाँ, राम,रहीम, नानक, कृष्ण ने।

हम जीये जीने दें सबको, सबको माना है अपना हमने।।

हिन्दू ,मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, यहाँ सभी है आपस में भाई।

अल्लाह, ईश्वर, वाहे गुरु, ईसा मसीह भी कहते हैं ऐसा।

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा भी बोले, देश अपना है भारत महान।।

हम भी माने इसको अपनी शान, देश अपना है भारत महान।।

धरती भी कहती है ऐसा———————-।।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 9 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।