‘नव संवत्सर'(स्वागत)

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)

 

 ‘नव संवत्सर'(स्वागत)

आ गया वर्ष नूतन सभी हों मगन,

सूर्य लेकर नई रौशनी आ गया।

अभी अलविदा बीती रजनी को कह-

हर दिशा में अनूठा नशा छा गया।।

 

बाग में जो कली अधखिली सी रही,

खिल गई देख मस्ती नए वर्ष की।

हुआ मन मगन सुन भ्रमर गीत-गुंजन-

हो गई दिव्य वर्षा परम हर्ष की।।

 

खेत की सब फसल भी सुनहरी दिखें,

रूप जैसे अवनि का सँवारा लगे।

मस्त खशबू फिजा को सुगंधित करे-

भाव मन में सुकोमल- दुलारा जगे।।

 

सतत धारा सरिता की कल-कल बहे,

नीर निर्मल सरोवर कमल-दल सजे।

कोपलों से गए सज सभी वन-विटप-

गीत-संगीत खग-कुल निरंतर बजे।।

 

जिस तरफ़ देखिए नव सृजन ही सृजन,

हो वनों – उपवनों – पर्वतों पे सभी।

प्रकृति का सुहाना सफर दिव्यतम यह-

रहे जग में कायम, है जैसा अभी।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By User
    • November 11, 2026
    • 3 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया