मधुरालय

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

मधुरालय

                 2सुरभित आसव मधुरालय का

वाह्याभ्यंतर शीतल होवे,

मात्र घूँट झट लेने से।

देती सुर सम शुचिता यह जो-

जीवन सकल कमाई है।।

एक स्वाद,रस एक-केंद्र यह,

समरसता का द्योतक है।

रूप-रंग का ध्यान न देवे-

क्या लघुता व बड़ाई है??

अवनि-स्वर्ग सम अनुपम आलय,

लगता शिक्षा-आलय यह ।

एक भाव-व्यवहार की शिक्षा-

नीति सुष्ठ अपनाई है।।

है यह मंदिर, मस्ज़िद यह है,

गिरजाघर-गुरुद्वारा भी ।

कर लो सज़दा सब जन मिलकर-

साक़ी सकल ख़ुदाई है।।

राग-द्वेष से दूर केंद्र यह,

मात्र नेह की शाला है।

मेल-जोल का दे प्रसाद यह-

मधुर-मिठास मिठाई है।।

नदी-धार सम अविरल बहता,

इसका आसव अमृत सम।

उतर गले में एक घूँट यह-

अंतरमन ठंडाई है।।

शीतल चंदन सम सुगंध ले,

तन-मन यह महकाता है।

युगों-युगों से प्यासे मन की-

औषधि,यही दवाई है।।

 

  • Related Posts

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    Spread the love

    Spread the love  संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर, (मध्य प्रदेश)     शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!   शुभांशु की यात्रा से ‘तिरंगे’ की उड़ान, आकाश…

    शिव-स्तुति

    Spread the love

    Spread the love  डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)   शिव-स्तुति गर महँ ब्याल भाल ससि सोहै। सम्भु-नेत्र तीसर बड़ मोहै ।।   भस्म-भभूति नाथ तनु धारी। सम्भू -संकर हे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • July 18, 2025
    • 7 views
    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक