सुरभित आसव मधुरालय का 9

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

मधुरालय

              सुरभित आसव मधुरालय का 9

 

चलो चलें स्वागत हम कर लें,

इस मधुरालय का मन से।

इसकी तीनों जग में चर्चा-

चहुँ-दिशि गरिमा छाई है।।

लोक और परलोक-अधोतल,

आसव -आसव -आसव है।

हाला की तो बात न पूछो-

अति विशिष्ट तरलाई है।।

करुणा और मित्रता जागे,

सदा कुभाव सुभाव बने।

मधुर स्वाद अति मन को भाए-

अनुपम नेह -लगाई है।।

लगे नेह पर विरत वासना,

शुभ स्वभाव देवत्व जगे।

देव-पेय सम सबको भाए-

जब-जब यह इठलाई है।।

पीओ किंतु रहो अनुशासित,

भोग-योग-संयोग जगत।

जीवन जीना यही सिखाए-

जीओ,जग बिछुड़ाई है।।

ईश्वर-कृपा रहे सब जन पर,

यह केवल तब ही संभव।

जब सब जन समझें यह दुनिया-

अपनी नहीं,पराई है।।

अपन-पराया भेद भूलकर,

सब जन रहना यदि सीखें।

देन यही आसव की होगी-

जानो यही सचाई है।।

चलो,आज यह करें प्रतिज्ञा,

साथ-साथ मिल कर्म करें।

खाना-पीना,सोना-जगना-

यही भाव समताई है।।

ऊँच-नीच है रोग विकट जग,

इसको कभी न शह देना।

छुआछूत रिश्तों का कैंसर-

इसने आग लगाई है।।

बात बनाने से बनती है,

बिगड़ी बात बना डालो।

अभी नहीं कुछ देर हुई है-

ऋतु स्नेहिल अब आई है।।

वायु-अग्नि-जल पक्ष में तेरे,

मौसम करे पुकार अभी।

काले बादल सुखद-सुहाने-

ऋतु ने ली अँगड़ाई है।।

बीन बजाओ,ढोल बजाओ,

सुर साधो शहनाई का।

धीरे से मुरली की धुन ने-

ऐसी बात बताई है।।

आदि काल से इस आसव ने,

डोर प्रेम की निर्मित की।

प्रेम-डोर से सतत बँधें हम-

इसमें जगत-भलाई है।।

आसव है संकेत प्रेम का,

दिव्य दृष्टि का सूचक भी।

है कपाट अध्यात्म-बोध का-

जीवन आस-जगाई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 2 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।