मगर वो निकला एक पत्थर 

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

 

मगर वो निकला एक पत्थर 

——————————————————————

मानकर जिंदादिल जिसको, उम्मीदें हमने की थी।

मगर वो निकला एक पत्थर, चोट इस दिल पे लगी है।।

दिया तोहफा-ए-मोहब्बत, जिसको दिल अच्छा मानकर।

मतलबी वो बहुत निकला, मतलब कुछ हमसे नहीं है।।

मानकर जिन्दा जिसको——————————।।

 

भूल उससे नहीं यारों, भूल तो यह हमसे हुई है।

मोहब्बत हमने उससे की, खता यह हमसे हुई है।।

हमने समझा वो कोई गैर नहीं है हमारे।

मगर हमको तो उन्होंने, अपना समझा ही नहीं है।।

मानकर जिन्दा जिसको———————-।।

 

अच्छा होता कि यह तोहफ़ा, हम दे देते उनको।

सच्चे दिल से जो मोहब्बत, यारों करते हैं हमको।।

हमने सोचा कि वह हमसे नहीं रखता है दुश्मनी।

मगर वो हमसे है बेख्याल, खबर हमारी नहीं है।।

मानकर जिन्दा जिसको——————–।।

 

ऐसी उम्मीद अब तो हम, करेंगे नहीं किसी से।

प्यार जो हमसे करेगा, प्यार करेंगे हम उसी से।।

चमन-ए-जिंदगी जिसको मानकर, सींचा था खूं से।

मगर हमें नहीं मिली है खुशी, पसंद क्यों हम नहीं है।।

मानकर जिन्दा जिसको———————–।।

 

 

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़