गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
रखूंगा अब नहीं कदम तेरी दर पे
—————————————————————
रखूंगा अब नहीं कदम तेरी दर पे, अच्छा सिला तुमने मुझको दिया।
इज्जत से तो किया नहीं विदा, बदनाम बल्कि तुमने और कर दिया।।
रखूंगा अब नहीं कदम तेरी दर पे—————–।।
आयेगी याद अगर कभी तुम्हारी, भुला दूंगा तुमको मैं यह समझकर।
हम और तुम मिले होंगे कभी, करुंगा याद मैं तुमको क्या समझकर।।
खुशी कभी तुमसे मिली नहीं मुझको, नाखुश सदा तुमने मुझको किया।
रखूंगा अब नहीं कदम तेरी दर पे——————-।।
तुमसे नहीं, भूल मुझसे हुई है, कि तुमको माना मैंने इज्जत अपनी।
अपने लहू से सींचा तेरा चमन मैंने, कुर्बान तुमपे हर खुशी की अपनी।।
तेरी क्या ख्वाहिश पूरी मैंने नहीं की, सम्मान फिर भी तुमने नहीं दिया।
रखूंगा अब नहीं कदम तेरी दर पे——————।।
जी नहीं सकोगे तुम मेरे बिना, मेरी मोहब्बत बहुत याद आयेगी तुमको।
आऊँगा नहीं अब, चाहे तू बुलाये, बहुत तुम रोवोगे करके याद मुझको।।
मैं नहीं हूँ गुलाम तेरे हुस्न का, अहसान मेरा तो तुमने जो भूला दिया।
रखूंगा अब नहीं कदम तेरी दर पे——————-।।







