अच्छा हम कोई प्रण करें।

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

 

अच्छा हम कोई प्रण करें।

———————————————————-

अच्छा हो कि नववर्ष में, अच्छा हम कोई प्रण करें।

छोड़कै सभी बदकर्म हम, सत के पथ पे कदम धरे।।

अच्छा हो कि नववर्ष में———————-।।

 

अपनी खुशी के साथ हम, मांगें खुशी औरों की भी।

अपने भले के साथ हम, करें भलाई औरों की भी।।

दे दुहा हमें हर कोई, हम दर्द औरों का कम करें।

अच्छा हो कि नववर्ष में——————–।।

 

नहीं कोई दुश्मन है अपना, हर कोई यहाँ अपना है।

जो ख्वाब है अपनी आँखों में, सबका यही सपना है।।

सपनें साकार सभी के हो, दिल से दुहा ऐसी हम करें।

अच्छा हो कि नववर्ष में———————।।

 

हम हो मुसीबत में अगर, फिर भी ना भूलें धर्म हम।

नहीं छोड़े सच का दामन, नेकी से नहीं हटाये कदम।।

महकाये फूल मुरझे हुए, अपना लहूदान उनको हम करें।

अच्छा हो कि नववर्ष में———————-।।

 

ना किसी घर का चिराग बुझाये, ना आशियाँ उजाड़े किसी का।

यहाँ सबकी आन- शान रहे और, ना सम्मान कम हो किसी का।।

चैनो-अमन यहाँ वतन में रहे, कुर्बान जीवन वतन पे हम करें।

अच्छा हो कि नववर्ष में———————–।।

 

 

 

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)