गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
कर रहे हैं दुहा यह सबके लिए।
————————————————————
इस नववर्ष के स्वागत में हम, कर रहे हैं दुहा यह सबके लिए।
ना कोई आदमी यहाँ हो दुःखी, मिले सौगात में खुशी सबके लिए।।
इस नववर्ष के स्वागत में हम———————-।।
हम करें यह प्रण नववर्ष में, नहीं करेंगे सितम कभी किसी पर।
बांटेंगे दुःख सबका मिलकर हम, कोई आये नहीं परेशान नजर।।
सभी खुश हो हमसे पाकर खुशी, वह दिल से दुहा दे हमारे लिए।
इस नववर्ष के स्वागत में हम———————।।
प्रण यह भी करें सच बोलेंगें हम, और सच का सदा साथ देंगे हम।
हम करेंगे नहीं किसी का बुरा, नेक राह पर चलेंगे हरदम हम।।
शान सबकी रहे, मान सबको मिले, ऐसा मकसद हो अपनी मंजिल के लिए।
इस नववर्ष के स्वागत में हम———————।।
जो थी कल दुश्मनी, छोड़कर आज हम, दोस्ती की शुरुआत फिर से करें।
हम मिटाकर अहमो- वहम दिल का, गिला- शिकवा अपना दूर करें।।
प्यार की रोशनी हो दिल मे लिये, रोशनी जो बने यहाँ सबके लिए।
इस नववर्ष के स्वागत में हम——————–।।
हम याद करें उनका बलिदान भी, उन शहीदों की हम सौगात को।
नहीं भूलें कभी उनके अहसान को, जोश में खोकै होश भगवान को।।
नहीं मिटे इस जमीं पे चैनो- अमन, हम जीये जिंदगी यह वतन के लिए।
इस नववर्ष के स्वागत में हम———————।।







