गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
हमको तुमसे नहीं मतलब है
———————————————————–
हमको तुमसे नहीं मतलब है, कुछ भी करो अब चाहे तुम।
जब हमसे तुमको वास्ता नहीं, क्यों रखें तुमसे मतलब हम।।
हमको तुमसे नहीं मतलब है———————।।
हमसे रखेगा जो यहाँ मतलब, हम बात सिर्फ उससे करेंगे।
समझेगा हमें यहाँ जो अपना, उसको ही अपना हम कहेंगे।।
क्यों बेवजह सिर अपना झुकाये, नहीं करते कोई अफसोस हम।
हमको तुमसे नहीं मतलब है———————।।
तुम्हारी खबर जब तुमको नहीं, तुम्हें नहीं मालूम मतलब जिंदगी का।
तुमको नशा है आखिर किसका, तुम्हें नहीं मालूम मकसद जिंदगी का।।
पावोगे वैसा ही करोगे जैसा, समझ जावोगे आखिर उस वक्त तुम।
हमको तुमसे नहीं मतलब है———————-।।
तुमको बहुत हमने जान लिया है, रखेंगे नहीं हम कदम तेरी दर पे।
ऐसी कमी क्या हमारे में है जो, मांगेंगे हम इमदाद फिर तुमसे।।
हम क्यों इबादत करें तेरे नाम, आबाद या चाहे बर्बाद हो तुम।
हमको तुमसे नहीं मतलब है———————-।।






