संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
21 अप्रैल: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस विशेष।
प्रशासनिक शक्ति के हैं प्राण…!
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस भारत की शान,
यहीं राष्ट्र की प्रशासनिक शक्ति के हैं प्राण।
समर्पण, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता हैं उत्सव,
देश को एकजुट रखकर प्रगति करें वास्तव।
नीतियाँ कागज से जमीनी हकीकत तब्दील,
विकास योजनाएँ गाँव-गाँव में जाती हैं मिल।
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस भारत की शान,
यहीं राष्ट्र की प्रशासनिक शक्ति के हैं प्राण।
संकट के समय देश को संभालना होता हैं,
हमें अमूल्य योगदान को सराहना होता हैं।
प्रशासन को अधिक प्रभावशाली बनाते हैं,
नए संकल्प भी हमारे सामने लेकर आते हैं।







